फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने चालक को बंधक बनकार ऐगल से लदा ट्रक, नगदी व मोबालइ लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/खरखौदा। बिजली बंबा बाईपास के निकट बदमाशों ने सोमवार रात अलीगढ़ से मेरठ आ रहे करीब 10 लाख रुपये के लोहे की एंगल से भरे ट्रक को लूट लिया। चालक के विरोध करने पर उसे पीटा और अगवा कर ट्रक के पीछे आ रही कार में डालकर ले गए। बदमाश चालक को खरखौदा क्षेत्र के जंगल में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को अलीगढ़ से मेरठ के टीपीनगर की एक फर्म को लोहे के एंगल की सप्लाई ट्रक से भेजी गई थी। ट्रक को चालक गजेंद्र लेकर आ रहा था। वह अलीगढ़ जिले के इगलस थाना क्षेत्र के गांव नंगला कालेका का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 11 बजे वह मेरठ पहुंचा। चालक को नींद आ रही थी तो वह बिजली बंबा बाईपास पर ट्रक को सड़क किनारे खड़ाकर सो गया।
12:30 बजे ट्रक में चढे़ आधा दर्जन बदमाश
चालक के अनुसार रात करीब 12:30 बजे आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने ट्रक को घेर लिया। बदमाशों ने चालक गजेंद्र को बंधक बना लिया और ट्रक को दिल्ली रोड की ओर लेकर चल दिए। कुछ बदमाश एक स्कॉर्पियो लेकर ट्रक के पीछे चल रहे थे।
विज्ञापन

तमंचों से पीटा, अगवा कर फेंका
चालक गजेंद्र के अनुसार बदमाशों ने परतापुर फ्लाईओवर के निकट पहुंचने पर उससे दो हजार रुपये और नगदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों के बटों से पीटा। इसके बाद उसे स्कॉर्पियो में डालकर अगवा कर लिया। बदमाश माल से भरा ट्रक लूटकर फरार हो गए। बदमाश ने चालक को खदखौदा क्षेत्र के खासपुर बंधौली संपर्क मार्ग पर गन्ने के खेत में बंधक बनाकर डाल दिया और फरार हो गए।
किसानों ने मुक्त कराया, पुलिस को सूचना दी
मंगलवार तड़के जब गांव बधौली निवासी किसान विकास खेत में पहुंचा तो चालक ने उसे देख आवाज लगाई। बाकी किसान भी वहां आ गए उन्होंने चालक को बंधन मुक्त किया और खरखौदा पुलिस को घटना की सूचना दी।
सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
खरखौदा पुलिस ने घटनास्थल ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का बताया। पुलिस चालक को लेकर ब्रह्मपुरी थाने पहुंची, लेकिन यहां की पुलिस मामले को खरखौदा थाने का बताया। कई घंटे तक ये सब चलता रहा। खरखौदा पुलिस ने एसपी देहात और ब्रह्मपुरी पुलिस ने एसपी सिटी को मामले से अवगत कराया। सीओ ब्रह्मपुरी भी थाने पहुंच गए। घंटाें बाद अफसरों के हस्तक्षेप के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज की।
थानेदारों की सफाई
खरखौदा थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना था कि जिस जगह बदमाश ट्रक में चढे़ वह क्षेत्र ब्रह्मपुरी क्षेत्र में पड़ता है इसलिए मामला ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र का था, वही इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय का कहना था कि चालक ने बिजली बंबा बाईपास पर पहले ट्रक खड़ा किया था, लेकिन घटना खरखौदा क्षेत्र में हुई। अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
---तो ना होती वारदात
चालक ने बताया कि मेरठ पहुंचने पर वह पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के निकट ट्रक को खड़ा करके सो गया। वह उसे सुरक्षित जगह समझ रहा था, लेकिन पंप के चौकीदार ने उसे उठाकर ट्रक हटाने को कहा। इसके बाद उसने ट्रक को कुछ दूर खरखौदा की ओर खड़ा किया और सो गया। चालक का कहना था कि यदि पंप का चौकीदार उसे वहां से ना भेजता तो शायद ये घटना भी ना होती।
फिर सक्रिय हुआ हाईवे लुटेरा गैंग ?
जिले में माल से भरे ट्रक लूट की घटना पहले भी हो चुकी हैं। इससे पूर्व बदमाशों ने परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर ही गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक लूटा था। कुछ माह पूर्व भी बदमाशों ने टीपीनगर क्षेत्र से ट्रक चोरी किया था। कंकरखेड़ा भी इस तरह की वारदात हुई थी। हाईवे पर ये लुटेरा गैंग फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें