युवक पर मारपीट करने का आरोप
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी राजू सैनी ने एक युवक पर फायरिंग कर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोपी युवक पीड़ित दुकानदार का मोबाइल, पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो फिर से आरोपी दुकान पर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।