सरधना। हरदोई पुलिस लाइन में तैनात छुर निवासी सिपाही अक्षय की लखनऊ ट्रामा सेंटर मेें उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर आया था।
छुर निवासी 27 वर्षीय अक्षय पुत्र तेजवीर यूपी पुलिस ने 2016 में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग हरदोई की पुलिस लाइन में थी। परिजनों के अनुसार पिछले दिनों ही वह छुट्टी पर आया था। वह कई दिनों तक बीमार रहा, ठीक होने पर वह 20 सितंबर को ड्यूटी पर गया था। 24 सितंबर को उसके गोली लगने की खबर आई थी। पिता तेजवीर सिंह जब वहां अस्पताल पहुंचे तो अक्षय बोलने की हालत में नहीं था। गंभीर हालत में उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पूरा परिवार उसकी मौत से टूट गया है। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम के बाद शव गांव नहीं पहुंचा था।