दौराला। सकौती में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसे देख भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस दोनों को चौकी ले गई। हालांकि बाद में दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
सकौती फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक प्रेमी युगल खड़ा था। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक-युवती के बीच छीनाझपटी होने लगी। इसे देख भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पाकर पहुंची सकौती पुलिस दोनों को चौकी पर ले गई। बताया कि दोनों की शादी तय हो चुकी थी। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को चौकी पर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया। युवक सकौती क्षेत्र एवं युवती मुजफ्फरनगर की बताई है।