माछरा। एसओ मुंडाली अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव शाफियाबाद लोटी निवासी नौशाद पुत्र मुनकाद कई वर्षों पूर्व दूध में मिलावट करने के आरोप में जेल गया था। वह जमानत पर बाहर आने के बाद काफी दिन से न्यायालय में तारीख पर नहीं जा रहा था। पुलिस ने नौशाद को जेल भेज दिया है।