लावड़। ग्राम महल निवासी नीटू पुत्र रामफल (30) बीती 22 सितंबर को घर से पत्नी को लेकर ससुराल काजीपुर गया था। वहां से लौटने के बाद वह घर से बिना बताए कहीं चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। परिजनों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। पीड़ित के पिता ने चौकी में तहरीर दी है।