गांव आयी महिला लापता
सरधना (ब्यूरो)। ग्राम निवासी युवक ने तीन वर्ष पूर्व गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते शादी कर ली। परिजनों ने शादी का विरोध किया। दोनों गांव से बाहर रहे बाद में बेटी के जन्म होने के बाद वे गांव लौट आये। युवक के अनुसार शुक्रवार को उसकी पत्नी और बेटी लापता हो गये। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मारपीट में कार्रवाई की मांग
सरधना (ब्यूरो)। पोहल्ली निवासी रामचंद्र पुत्र कालू ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग की। रामचंद्र का आरोप है कि 18 सितंबर को गांव के ही युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। लेकिन पुलिस ने शिकायती पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की।