सरधना। मोहल्ला घोसियान में शनिवार को मकान के सामने खड़ी टाटा 407 चोरी हो गई। रविवार सुबह चोरी का पता चला। पीडित ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहल्ला घोसियान निवासी राशिद पुत्र नूर मोहम्द ने टाटा 407 ले रखी है। शनिवार को टाटा 407 मकान के सामने खड़ी थी। रविवार सुबह वाहन गायब था। लोगों ने वाहन की काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। जिसके बाद राशिद ने थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
----------------------------------------------------------