जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर चलने वाली प्राईवेट बस के परिचालक के गांव पांचली खुर्द के तीन युवकों पर टिकट के पैसे मांगने पर मारपीट का आरोप लगाया। पीडित चालक ने जानी थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ दी है। मेरठ-बागपत मार्ग पर चलने वाली बस पर बागपत निवासी राजेश परिचालक है। दोपहर के समय मेरठ से सवारी भर बागपत के लिए चला था। मेरठ-बागपत मार्ग पर बाइपास के पास तीन युवकों से राजेश ने किराये के पैसे मांगे। युवकों ने किराये देेने से इंकार कर दिया। इस पर उनमें कहासुनी हो गई। इसको लेकर युवकों ने राजेश के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक गांव पांचली के पास बस से उतरकर भाग गये। राजेश ने घटना की तहरीर अज्ञात युवकों के खिलाफ दी है।