फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर मालिक पर जान लेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव धौलड़ी में मेडिकल स्टोर संचालक पर शुक्रवार अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने जानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव धौलड़ी निवासी दीपांकर मलिक का घर में ही मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार शाम को वह स्टोर पर बैठा था। इस दौरान दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाश स्टोर के सामने आकर रुके। बदमाशों ने कुछ देर बाद तमंचे निकाल कर दीपांकर पर दो गोली चलाई। लेकिन वह बच गया। गोली की आवाज सुनकर बाजार में भगदड़ मच गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची। शनिवार को जानी थाना पुलिस ने पीडित की तहरीर पर अज्ञात दो बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्रामीणों में चर्चा है कि स्टोर मालिक पर गांव के ही एक बदमाश ने रंगदारी देने से मना करने पर गोली चलवाई है। आजकल बदमाश जेल में बंद है। जानी थाना प्रभारी प्रेमचन्द्र शर्मा के अनुसार घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें