फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेडा निवासी बाइक चालक व छात्रा समेत सड़क हादसे में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। खेड़ा-सलावा मार्ग पर सड़क हादसे में छात्रा समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को कंकरखेडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। परिजनों ने अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। खेड़ा निवासी सत्यप्रकाश पुत्र तेज सिंह ने शुक्रवार को थाने में अज्ञात गाड़ी (एचआर 54 सी-2372) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि सलावा इंटर कॉलेज में चल रही जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चे जा रहे थे। खेड़ा-सलावा मार्ग पर वह बाइक सड़क किनारे खड़ी करके अपने साथी का इंतजार कर रहे थे। तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें सत्यप्रकाश, कविंद्र उर्फ सोनू, छात्रा वर्णिका एवं शिखा घायल हो गई। वाहन समेत चालक मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस ने सत्यप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें