फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर तेजाब डालने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव पीलपीखेड़ा में एक माह पहले बेटी पैदा होने पर पत्नी पर तेजाब डालकर घायल करने के आरोपी पति को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में पीड़ित महिला ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव पीपलीखेडा निवासी तबस्सुम पत्नी इंतजार ने बताया कि उसकी शादी को पांच साल हो गए है। इस दौरान उसने तीन बेटियों ही जन्म दिया। इसमें एक बेटी की मौत हो गयी थी। इसी बात को लेकर पति, ससुर आसू व सास आसमां उसका उत्पीड़न करते और ताने मारते। करीब दो माह पहले उसका पति मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव कुडला निवासी सलमा पुत्री भूरे को घर ले आया। साथ ही उसे घर से भगाने का प्रयास करने लगा। 25 जुलाई को वह अपनी बेटियों के साथ कमरे में सोई थी। पति इंतजार, सलमा, सास व ससुर ने मिलकर उस पर तेजाब डाल दिया था। इससे वह झुलस गई थी। शोर मचाने पर सभी भाग गए। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें