फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियानगर में मंदिर से लाखों का दान पात्र चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के दानपात्र से लाखों की चोरी
विज्ञापन

एसएसपी से शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा (ब्यूरो)। लोहियानगर स्थित शिव मंदिर से चोरों ने दान पात्र चोरी कर लिया। कालोनी के लोगों के अनुसार दान पात्र में लाखों की रकम थी। थाने में सूचना के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। घटना को दस दिन बीत जाने के बाद लोगाें ने एसएसपी से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में पुलिस एंकलेव स्थित शिव मंदिर में चोरों ने धावा बोल दिया। दान पात्र को मंदिर कमेटी ही खोलती है। कालोनी निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवा निवृत्त दरोगा किशनपाल सिंह के अनुसार करीब छह माह से दानपात्र को नहीं खोला गया था। 20 अगस्त की रात्रि में मंदिर परिसर में घुसे चोरों ने पोल में वेल्ड हुए दानपात्र को काट लिया। कालोनी निवासी लोगों के अनुसार छह माह में दान पात्र में लाखों रुपये ही रकम इकट्ठा हो गई थी। चोर दान पात्र को काटकर अपने साथ ले गये। इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही थाने में भी तहरीर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने कॉलोनी के लोगाें को समझा दिया लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कालोनी के लोग दो दिन पूर्व एसएसपी के यहां पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें