फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के दौरान हुई मौतों के मामले में दर्ज केस के आरोपियों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश डाल रही है। डॉ. कफील खान के घर मंगलवार को भी पुलिस पहुंची लेकिन डॉक्टर फरार मिले। उनकी पत्नी को हाजिर होकर बयान देने की नसीहत देकर पुलिस लौट आई। अन्य आरोपी डॉ. सतीश, चीफ फर्मासिस्ट की तलाश भी पुलिस ने तेज कर दी है। मंगलवार की देर शाम सीओ कैंट अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। आरोपी लिपिक सुधीर के घर पुलिस ने दबिश दी। एसएसपी ने साफ कह दिया है कि विवेचना में सहयोग न करने वालों के खिलाफ घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
गुलरिहा में (अपराध संख्या 428) केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस ने मेडिकल कॉलेज प्रकरण की जांच तेज कर दी है। विवेचना में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आने के संकेत मिल रहे हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के आरोपियों से विवेचना में सहयोग की अपील के बावजूद वे फरार चल रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार देर रात डॉ. कफील खान के घर पुलिस बयान लेने को पहुंची थी लेकिन वह नहीं मिले। दोबारा मंगलवार को भी पुलिस टीम उनके घर पहुंची। अन्य आरोपी भी पुलिस के राडार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कोशिश है कि आरोपी को गिरफ्त में ले लिया जाए ताकि वह कोर्ट या फिर अन्य कानूनी मदद से बच न पाए। इसी को देखते हुए गोरखपुर पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस से भी सहयोग मांगा है। एसटीएफ व क्राइम ब्रांच की टीम भी आरोपियों के धर पकड़ को सक्रिय हो गई है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि विवेचना चल रही है। आरोपियों का बयान दर्ज करने की पुलिस कोशिश कर रही है। आरोपियों ने सहयोग नहीं किया तो पुलिस घर की कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें