फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवको ने एक युवती के साथ रेप का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से पांच दिन पूर्व दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवकों ने छात्रा के फोटो खींचकर उसे पिता की हत्या कराने की धमकी दी। मंगलवार को युवती के परिजन ने किठौर थाने में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि गांव निवासी एक छात्रा 25 अगस्त को कॉलेज से लौट रही थी। तभी अमरपुर निवासी निखिल पुत्र सुनील व पसवाड़ा निवासी आकाश पुत्र अमरपाल ने उसे जबरन रोक लिया। युवक उसे अगवा कर बाइक से ईख के खेत में ले गये। वहां युवती से रेप का प्रयास किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी। साथ ही उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद युवती के परिजनों ने किठौर थाने पर मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन मुकदमा दर्ज नही हुुआ। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद मंगलवार को मुकदमा हुआ। मामले में एसपी देहात का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। किठौर पुलिस को नामजद युवकों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें