सरधना। कोतवाली पुलिस ने रविवार को कोर्ट के आदेश पर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा किये जाने का मुकदमा दर्ज किया। मुज्जफरनगर के थाना बुढाना गांव नगवा निवासी हरिराज पुत्र बाबू सिंह की शिकायत पर कोर्ट ने थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के आदेश दिये। हरिराज ने बताया कि उसने मुल्हेड़ा में कुछ भूमि का बैनामा किया था। उस भूमि के फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर जमीन को दोबारा बेच दिया गया। इसमें मंजू पत्नी रामकुमार के नाम बैनामा कर दिया गया। जबकि यह भूमि 22 जनवरी 1999 में चंद्रपाल व सनतलाल के नाम से खरीदी थी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंजू देवी पत्नी रामकुमार, रामकुमार पुत्र भूरे, महिपाल पुत्र रामू, पूरण सिंह पुत्र उमदे, राजेंद्र पुत्र मथन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।