अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव गढ़ी-अलावलपुर में छत पर खेल रहा बच्चा हाइटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस गया। जानकारी मुताबिक धारूहेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालात नाजुक बनी है। रविवार को कर्मबीर का आठ वर्षीय बेटा जितेंद्र खेलते हुए छत पर चला गया। इस दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया।