फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहियानगर में गौदाम में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। लोहियानगर स्थित पुलिस एंक्लेव में शनिवार रात चोरों ने एक बिजली के सामान के गोदाम का ताला तोड़कर पंखे, टोंटी, केबिल, मोबाइल व सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिए। मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। लोहियानगर के पुलिस एंक्लेव निवासी योगेंद्र पुत्र केहर सिंह का पास में ही बिजली के सामान का गोदाम है। योगेंद्र शादी व पार्टियों में बिजली का काम करता है। शनिवार रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर 10 पंखे, 40 पीतल की टोंटी, 20 बंडल केबिल, 10 ताले, एक मोबाइल व दस सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिया। रविवार सुबह पड़ोसी ने मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें