फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश हत्याकांड में बेटे और आरोपी का 36 घंटे का रिमांड मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। कमलेश हत्याकांड में पल्लवपुरम पुलिस को बेटे और दूसरे आरोपी को 36 घंटे का रिमांड मिल गया है। पुलिस आरोपी का नार्को टेस्ट भी कराएगी। पल्लवपुरम फेज वन निवासी कमलेश अग्रवाल का उसके बड़े बेटे दीपक अग्रवाल ने विनोद और सलीम से मिलकर पांच लाख रुपये की सुपारी देकर अपहरण करा दिया था। पुलिस ने आरोपी विनोद और दीपक अग्रवाल को पकड़ लिया था। तीसरे आरोपी सलीम ने कमलेश को हत्या कर हरियाणा की एक नहर में फेंक दिया था। अभी सलीम फरार है। सीओ दौराला विजय प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों का रिमांड मांगा। जिस पर 36 घंटे का रिमांड मिल गया है। पुलिस आरोपियों का नार्को टेस्ट भी कराएगी। सीओ का कहना है कि दीपक इस मामले में बहुत कुछ छिपा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें