फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। शोल्दा मे हुई डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लूट के जेवरात बरामद किए हैं। बता दें कि 18 मई को शोल्दा में प्रापर्टी डीलर संजीव कुमार के मकान पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर घर से 270000 नकदी सोने चांदी के जेवरात लूटे थे। मामले में दबाव के चलते पुलिस ने फर्जी खुलासा कर कई बदमाशों को जेल भेजा था। खुलासे से पीड़ित परिवार संतुष्ट नही था। इसके बाद बुधवार को एक लूट के मामले मे परतापुर थाने में पकड़े गए बदमाशों ने शोल्दा की तीन लूटों को स्वीकार किया था। इसमें शाहजहांपुर निवासी पांच हजार का इनामी बदमाश रियाज सहित पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा था। इसमें पकड़े गए बदमाशों ने फरार आरोपियों के नाम पुलिस को बताए थे। इसमें किठौर पुलिस ने फरार आरोपी रशीदनगर मेरठ निवासी राजा उर्फ वसीम पुत्र गुलजार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें