लावड़। कस्बा निवासी अनुराग शर्मा की घर के बाहर परचून की दुकान है। बताया कि वहां सुबह में कुछ युवक खड़े हो जाते हैं। जिससे परेशानी होती है। सोमवार को उसकी दुकान पर पत्नी आरती थी। आरती ने दुकान के सामने खड़े युवकों का विरोध किया। इस पर चार युवकों ने आरती एवं उसकी भतीजी रिंकी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कस्बा निवासी शाहबाद, सरफराज, परवेज और उमरदराज के खिलाफ चौकी में तहरीर दी है। वहीं, कस्बा निवासी महिला उम्मेहानी की पड़ोसी शादाब से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। उधर, लावड़ के खारा कुआं निवासी अंकित बीती रात शराब के नशे में धुत होकर पड़ोसी चंद्रपाल के मकान में घुस गया। परिजनों ने चोर समझकर उसे जमकर पीटा तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।