बस स्टेंड पर महिला के साथ छेड़छाड़
दौराला (ब्यूरो)। हाईवे स्थित सकौती में बस का इंतजार कर रही महिला से बाइक सवार दो युवकों नेे छेड़छाड़ कर दी। महिला के अनुसार वह सोमवार को मेरठ जाने के लिए सकौती फ्लाई ओवर के पास बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच बाइक सवार दो मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस बीच वहां खड़े लोगों ने युवकों को रोक लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बाद में युवकोें द्वारा माफी मांगने पर महिला ने पुलिस कार्यवाही से इंकार कर दिया। युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।