किठौर। कस्बे में चार वर्षीय बच्चे अर्श की हत्या के मामले में पुलिस ने सौतले बाप सहित तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। आठ दिन पूर्व सौतले पिता ने पत्नी के साथ मिलकर चार साल के मासूम को पटक पटककर मार डाला था। इसके बाद शव को बहरोड़ा मार्ग पर एक खेत में दबा दिया था। बच्चे के चाचा परवेज ने दो दिन पूर्व हत्या की आशंका जताकर नामजद तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की। इस पर परवेज ने शनिवार को परिजनों के साथ थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बालक की हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बच्चे के शव को भी बरामद कर लिया। परवेज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता इरकान मां बिलकिस तथा दादी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया।