फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशो ने बाइक सवार से 370000 नकदी लूटकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर।
विज्ञापन

किठौर क्षेत्र में गढ़ रोड पर बदमाश शुक्रवार को बाइक सवार एक युवक को मारपीट कर अधमरा करके करीब 3.7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने सुबह में युवक को लहूलुहान हालत में पेड़ से बंधा देखा। वह अचेत हालत में था। पुलिस ने उसे माछरा सीएचसी भेजा। वहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पीड़ित के चाचा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हापुड़ जिले के ग्राम रसूलाबाद नानपुर निवासी विजय सिंह पुत्र जीतन सिंह ने बताया कि उसके भतीजे प्रदीप पुत्र विजयराम के सोनू पुत्र भोरे निवासी गांव स्याल मेरठ पर रुपये उधार थे। प्रदीप शुक्रवार को रुपये लेकर घर लौट रहा था। वह रात में करीब नौ बजे मेरठ-गढ़ मार्ग पर बहरोड़ा मोड़ के निकट पहुंचा। पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके प्रदीप को बाइक में डंडा मारकर रोक लिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसे बाग में ले गए। वहां मारपीट कर उससे करीब 3.7 लाख रुपये लूट लिये। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट कर अधमरा कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे पेड़ से बांधकर फरार हो गए। वहीं, इस मामले में सीओ किठौर पंकज कुमार सिंह का कहना है कि थाना प्रभारी को जांच कर मुकदमा कायम करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
बदमाश युवक को अधमरा करके हुए फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें