युवती से दुष्कर्म का प्रयास
किठौर (ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया की शनिवार को उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। इस बीच युवकों ने घर में उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जंगल से लौटे परिजनों ने युवती ने आपबीती बताई। थाना प्रभारी किशन पाल सिंह ने कहा तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा। मामले में छानबीन की जा रही है।