फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दोरान बाइक चोर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। पुलिस ने शुक्रवार शाम शोल्दा मोड़ पर चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिसकर्मी दीपक ने बताया कि शोल्दा मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से दो बाइक सवार युवकों को रुकने का इशारा किया। इस बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके एक युवक को बाइक समेत दबोच लिया। हालांकि दूसरा युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक बहरोड़ा किठौर निवासी हकीकत पुत्र मौ उमर एवं फरार आरोपी का नाम मांगे बताया। पुलिस ने उसे मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। वहीं, थाना प्रभारी किशनपाल का कहना है कि पकड़े गए युवक की निशानदेही से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें