फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से लापता युवती की बरामदगी को घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास कालोनी के सेक्टर आठ से लापता युवती का आठ महीने बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। शनिवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाना जगदीशपुरा का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। लव जेहाद का मामला बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


मंच के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाना जगदीशपुरा पहुंचे। थाने का घेराव किया। जमकर नारेबाजी भी की गई। इसकी जानकारी पर आसपास के थानों की फोर्स के साथ सीओ सदर उदयराज सिंह और सीओ लोहामंडी नम्रता श्रीवास्तव पहुंच गईं। प्रदेश मंत्री रविशंकर शर्मा ने उनसे कहा कि पीड़ित परिवार मंच के पदाधिकारियों से एक महीने पहले मिला था।

इस मामले में एसएसपी से भी शिकायत की गई थी। पुलिस को युवती की बरामदगी के लिए 11 अगस्त तक का समय दिया गया। मगर, पुलिस बरामदगी नहीं कर सकी। शनिवार को थाना पर प्रदर्शन के दौरान युवती के परिवारीजन भी मौजूद रहे। सीओ लोहामंडी ने युवती की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया। इस पर पदाधिकारी माने। इस दौरान विभाग संयोजक राजकुमार द्विवेदी, राजेश वर्मा, मनोज चौहान, सतीश कुशवाहा, विक्की पंडित, अरुण पंडित, प्रवीन राणा, राम अवतार लोधी, ओमकार राजपूत, वीरू वाल्मीकि , डा. प्रदीप उप्रैती, अरुण गोयल, पारस, जितेंद्र धाकड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें