फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जेल में बंद चले आ रहे एक व्यक्ति के खिलाफ फर्जी चालान काटने के मामले में सीजेएम तबरेज अहमद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन

थाना परतापुर से जुड़े एक मुकदमे सरकार बनाम सचिन में आरोपी अरुण जेल में बंद चला आ रहा था। उसके जेल में बंद रहने के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने विगत सात सितंबर 2015 को नाली में गोबर व गंदगी बहाने के आरोप में चालान कर दिया था। जेल से छूटने के बाद अरुण ने इस संबंध में न्यायालय के समक्ष शिकायती प्रार्थनापत्र दाखिल किया। मामले को गंभीर मानते हुए कोर्ट ने जवाब-तलब किया था। लेकिन न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण कोर्ट ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को आगामी पांच जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मिथ्या परिवाद दर्ज करने के मामले में जवाब देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें