फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन गैंग के तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। लुटेरी दुल्हन श्वेता के पति समेत रोहित तीन साथियों को पकड़कर पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया। रोहित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ये गैंग अब तक एक दर्जन लोगों को शिकार बनाकर करीब 20 लाख रुपए की नकदी व जेवरातों की लोगों से ठगी कर चुका। पति रोहित ही श्वेता को अपनी बहन बताकर सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देकर हर बार नए पति के साथ विदा करता था और बाद में भाई बनकर उसकी ससुराल पहुंच जाता। दोनों मौका पाकर सब कुछ लेकर फरार हो जाते। दुल्हन अभी फरार है, उसके पति और दोनों साथियों को जेल भेज दिया गया है।

एएसपी सुकीर्ति माधव व सीओ दौराला वीएस वीर कुमार ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लुटेरी दुल्हन गैंग के रोहित पुत्र रामू निवासी सिंभावली मुरादनगर, रविन्द्र पुत्र जिले सिंह निवासी शिवपुरम, नई बस्ती लल्लापुरा टीपी नगर व रणतेज पुत्र राजाराम गुर्जर निवासी दौलतराम कलोनी दादरी गौतमबुद्ध नगर को शनिवार को नेशनल हाइवे स्थित कैलाशी हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया गया। एएसपी ने बताया कि इस गैंग के दो आरोपी स्वाति उर्फ श्वेता पत्नी रोहित और शशि नाम की दो महिला अभी फरार हैं। गैंग का सरगना रोहित है। रोहित ऐसे लोगों की तलाश करता था,जिनकी शादी न हो रही हो या रिश्ता टूट गया हो। रिश्ता टूटने के बाद लोग इज्जत के लिए तय समय में शादी करना चाहते हैं तो इसका फायदा रोहित उठाता था। रोहित अपनी पत्नी श्वेता का भाई बनकर ऐसे लोगों को रिश्ते का प्रस्ताव देता था।
विज्ञापन


मंदिर में कराते शादी
शादी मंदिर में कराई जाती और रोहित दूल्हे के साथ श्वेता को हंसी खुशी सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद देकर विदा करता था। रिश्ता कराने के बदले पार्टी की हैसियत देखते हुए उससे रकम वसूली जाती थी। श्वेता घर में रखे कीमती सामान या रकम को भांपती थी और कुछ दिन बाद रोहित को फोन करके बुला लेती थी। हर वारदात के बाद ये लोग अपना ठिकाना बदल लेते थे। एक अप्रैल को रोहित ने श्वेता की शादी पिंकी शर्मा के नाम से धर्मेन्द्र निवासी निजामपुर मुजफ्फरनगर से कराई और दो लाख रुपये वसूले। यही नहीं इसके बाद ये लोग घर से रुपये गहने लेकर भी फरार हुए। 19 अप्रैल को ज्योति के नाम से शौकीन निवासी पल्लवल हरियाणा से कराई और 08 लाख रुपए वसूल किए। एक ओर अन्य युवक से कराई उससे 10 लाख रुपए व लाखों रुपए के जेवरातों की ठगी की।

श्वेता के पिता ने कराया रोहित के खिलाफ मुकदमा
पुलिस के अनुसार श्वेता के पिता सुरेश निवासी गांव डाबका कंकरखेड़ा ने बड़ी खुशी से उसकी शादी रोहित के साथ की थी। मुजफ्फरनगर के धर्मेंद्र से श्वेता की शादी कंकरखेड़ा के शिव मंदिर में हुई थी तो फरार होने के बाद धर्मेन्द्र उसकी तलाश में कंकरखेड़ा पहुंचा। ढूंढते ढूंढते डाबका में उसके पिता सुरेश के पास पहुंच गया और सारी कहानी बताई और शादी का फोटो दिखाया। जिसमें रोहित भाई बनकर दोनों को आशीर्वाद उसे दे रहा था। ये देख श्वेता के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। श्वेता के पिता ने रोहित के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहीं मामले का पता चलते ही रोहित ने भी श्वेता के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। एसएसपी ने जांच कंकरखेड़ा पुलिस को सौंपी, पुलिस ने पड़ताल की तो मामला साफ हो गया।
विज्ञापन


रिश्ते मैरिज ब्यूरो खोला
रोहित और श्वेता अपने मंसूबे में एक बार सफल हुए तो अगले शिकार की तलाश की। एक के बाद एक क्राइम से पैसे की चाहत और बढ़ती गई। रोहित ने इसके बाद गैंग बना लिया। रविन्द्र, रणतेज और शशि को भी शामिल किया। रविन्द्र ने अपने नाम से मैरिज ब्यूरो खोल लिया। आनलाइन भी शिकार की तलाश जारी रहती। रोहित भाई बनता तो कोई पिता और कोई मां का रोल अदा करता। जैसा जिसका रोल होता वैसा ही उसे पैसा मिलता।


खास बातें
- लुटेरी दुल्हन के असली पति समेत तीन को जेल भेजा
- पत्नी को बहन बनाकर देता था सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद
- अब तक एक दर्जन पतियों को ठगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें