फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात मॉडल शॉप खुली होने पर कैंटीन केयरटेकर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
छापा मारकर पुलिस ने कैंटीन के केयरटेकर को दबोचा
विज्ञापन

सुबह साढ़े आठ बजे खुली मिली अंग्रेजी शराब की दुकान
गंगानगर। आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते गंगानगर में शराब ठेका मालिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मवाना रोड स्थित लाल पार्क के पास शुक्रवार देररात मॉडल शॉप की कैंटीन खुली होने पर पुलिस ने छापा मारा। नशे में धुत कैंटीन के केयरटेकर ने पुलिस की वीडियो बनानी शुरू कर दी। गंगानगर पुलिस ने केयरटेकर को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। एसओ रवि चंद्रवाल का कहना है कि रचित तोमर पुत्र सुखवीर सिंह निवासी ओमनगर थाना कंकरखेड़ा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वहीं, गंगासागर कॉलोनी गेट के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान सुबह साढ़े आठ बजे खोले जाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस सेल्समैन को थाने ले आई। युवक का कहना है कि वह सिर्फ दुकान का हिसाब लगा रहा था।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत
गंगानगर क्षेत्र में शराब की दुकानों के समय से पहले खुलने और देररात तक बिक्री से परेशान लोग कई बार आबकारी विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसको लेकर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार से मिले। उन्होंने बताया कि नशे में युवक सड़क के पास गाड़ी खड़ी करके जाम छलकाते हैं। ऐसे में वहां से गुजरने वाली महिलाएं असहज महसूस करती हैं। अधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें