फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप के बाहर से कार चोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडप के बाहर से कार चोरी
विज्ञापन

मवाना। जामिया नगर दिल्ली निवासी एजाज अहमद पुत्र इंतियाज अहमद ने थाने मवाना थाने में कार चोरी की तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार वह अपनी सेंट्रो कार से मेरठ रोड राफन के पास स्थित एक मंडप में विवाह समारोह में 26 मार्च को आया था। कार को मंडप के पास ही पार्क किया था। रात्रि में 9.30 बजे जब वापस जाने के लिए बाहर आया तो कार वहां नहीं मिली। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-------
परचून की दुकान में चोरी
मवाना। गांव खेड़ी मनिहार निवासी पुनीत कुमार ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए उसकी परचून की दुकान नकदी तथा कोल्ड ड्रिंक की बोतल चोरी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुनीत के मुताबिक गांव में ही परचून की दुकान करता है। बताया कि 28 मार्च की रात 9 बजे नामजद आरोपी ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे, पैसे देने से मना करने पर से मना कर दिया। आरोप हे कि पुनीत कुछ देर के लिए दुकान से घर चला गया। इसी बीच आरोपी ने दुकान के गल्ले से 38 सौ रुपये तथा कोल्ड ड्रिंक की बोतल चोरी कर ली। विरोध करने पर हमला कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
------------
मंडप में हर्ष फायरिंग
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित एक मंडप में कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस चेतावनी देकर लौट आई। उल्लेखनीय है कि इस समय चुनाव आचार संहिता लागू है। ऐसे में शस्त्र जमा करने के आदेश है। लेकिन बुधवार रात हस्तिनापुर रोड स्थित एक मंडप में कोई कार्यक्रम में चल रहा था। बताया गया कि कार्यक्रम में उपस्थित कुछ लोगों ने शस्त्रों से हर्ष फायरिंग की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा चेतावनी देकर लौट गई। जब इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार से पूछा गया तो उन्होंने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

--------------------
छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली
फलावदा। विद्या संस्कार एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने गांवों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा मतदान जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय की प्रधानाचार्य कविता सैनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विद्यालय से शुरु होकर ग्राम गड़ीना बातनौर, गुडंब आदि गांवों में निकाली गई। छात्राओं ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूक किया तथा मतदान के लिये भी जागरूक किया। इस दौरान ताराचंद, सविता, रिंकी, सादमा, नेहा व साक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें