फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मारपीट में दो महिलाओं समेत 11 घायल
मवाना। नगर व आस पास के क्षेत्रों में होली के पर्व पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मवाना में उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन

होली के पर्व पर रंगों के साथ-साथ शराब की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोली। कहीं रंग लगाने को लेकर तो कहीं शराब के नशे में अभद्रता करने का विरोध करने पर मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। नगर के मोहल्ला तिहाई में हुई मारपीट में अनुज पुत्र धर्मेंद्र, शहजाद पुत्र कासिम निवासी मोहल्ला मुन्नालाल, भूरे सिंह पुत्र महिपाल निवासी मुन्नालाल, उर्मिला पत्नी अनिल मोहल्ला मुन्नालाल, फरमान, इमरान पुत्रगण इस्तियाक निवासी तेलियों वाला कुआं मवाना, फलावदा थाना क्षेत्र के गड़ीना निवासी जगवीरी पत्नी जगपाल, संजय व कपिल पुत्रगण जगपाल, दिनेश पुत्र सेवाराम निवासी नंगला ऐजदी, सनी उर्फ विजय पुत्र राजेंद्र निवासी देदूपुर मारपीट के दौरान घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पुलिस इधर से उधर दौड़ती नजर आई। सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें