मेरठ। कोटला बाजार में शनिवार को दबिश देने गई पुलिस को महिलाओं ने घेर लिया। पुलिस ने लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने बताया कि एमडीए द्वारा रोक लगने के बावजूद कोटला में निर्माण कार्य चल रहा था। एसओ देहलीगेट विजय कुमार ने बताया कि एमडीए की तरफ से एक नोटिस आया था कि दानिश के मकान का निर्माण कार्य रोका जाए। इसकी जानकारी पर दरोगा वीरेंद्र कुमार को पुलिस टीम के संग कोटला बाजार में भेजा गया। जहां पर महिलाओं ने हंगामा कर पुलिस को घेर लिया। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हंगामा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।