फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी युवकों ने एकाउंटेंट को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। मामूली कहासुनी पर कार सवार युवकों ने दूसरी कार में सवार दंपति पर हमला बोल दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आनंद विहार दिल्ली निवासी नितिन कुमार पुत्र जगदीश सिंह आनंद विहार स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में अकाउंटेंट हैं। उनकी कंकरखेड़ा के संत नगर में ससुराल है। रविवार शाम वह पत्नी शीतल के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। इस बीच खिर्वा रोड की तरफ से एक कार में सवार पांच युवक नशे में हुड़दंग मचाते आ रहे थे। दोनों की कार बराबर में आई तो मामूली कहासुनी के बाद आरोपी युवकों ने दंपति पर हमला बोल दिया। कार में तोड़फोड़ करते हुए नितिन को पीट दिया। नितिन के चेहरे और सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके दांत टूट गए। शीतल के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घेराबंदी की तो आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार आरोपी जितेंद्र व सुमित मलिक, कपिल शर्मा और शुभम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार कब्जे में ले ली है। सभी आरोप जेल जाएंगे।

खास बातें
शराब के नशे में हुड़दंग मचाते जा रहे थे कार से आरोपी, टोकने पर पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें