सुशील मूंछ को गिरफ्तार करने में हांफी पुलिस
मेरठ। परतापुर के सोहरका में दोहरे हत्याकांड की साजिश के मुल्जिम 50 हजारी सुशील मूंछ को गिरफ्तार करने में पुलिस हांफ रही है। शुक्रवार को मेरठ कचहरी में मूंछ के बेटे ने कहा था कि पुलिस ने उनका फर्जी फंसाया है और वह इसकी शिकायत करेगा। सीबीआई से भी जांच कराने की मांग की थी। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है क्योंकि मूंछ और उसके बेटे के खिलाफ पुख्ता सुबूत नहीं है।
वेस्ट यूपी में अपराध की दुनिया में सुशील मूंछ का बड़ा नाम है। सुशील मूंछ व उसके बेटे टोनी उर्फ मंजीत को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने तमाम प्रयास किए, लेकिन सुराग नहीं लगा। टोनी सेटिंग से पौड़ी गढ़वाल में पेश हो गया। जबकि सुशील अभी फरार है। उस पर 50 हजार का इनाम है। उसकी तलाश में एसटीएफ भी लगी है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी मांगे के बयान के आधार पर उनका नाम खोला गया है। शुक्रवार को टोनी मेरठ जेल में शिफ्ट हो गया। कचहरी में टोनी ने कहा कि उनको फर्जी फंसाया है। बेवजह पुलिस ने हत्या के मामले में उन्हें आरोपी बनाया। उसके पिता बेगुनाह है और जल्द कोई रास्ता निकाल लेंगे। ऐसे में पुलिस मामले को गंभीरता से रही है क्योंकि सुशील मूंछ पहले भी हत्या जैसे कई संगीन मामलों में खुद को बचा चुका है। वहीं पुलिस अधिकारी मूंछ के करीबियों से संपर्क कर रही कि मूंछ गुपचुप तरीके से सरेंडर कर दे। पुलिस उसको कुछ नहीं कहेगी।
टोनी को जल्द लिया आएगा रिमांड पर
इंस्पेक्टर परतापुर राशिद अली का कहना है कि टोनी को पुलिस रिमांड पर जल्द लाया जाएगा। पुलिस रिमांड की अर्जी के लिए कागज तैयार कराए जा रहे हैं। जोकि कोर्ट में पेश करेेंगे। टोनी बताएगा कि दोहरे हत्याकांड में तीसरा आरोपी कौन था। हथियार कहां से उपलब्ध कराए थे, इसके बारे में भी टोनी से पूछताछ होगी।
खास बातें:
सेटिंग करने में जुटी, करीबियों से साधा संपर्क, दोहरे हत्याकांड में साजिश का मुल्जिम है मूंछ