मेरठ। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार शनिवार रात सरस्वती लोक रोड पर चेकिंग के दौरान असरफ निवासी रसीदनगर थाना लिसाड़ी गेट को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए गए। युवक ऑन डिमांड पिस्टल बेचने जा रहा था। आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल अपने दोस्त से 15 हजार रुपये में खरीदी थी। जिसके बाद पिस्टल को बेचना था। उसकी फोन पर भी एक युवक से बात हुई। पिस्टल बेचने के लिए ही वह पैदल ही जा रहा था। इंस्पेक्टर का कहना है कि असरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिसने पिस्टल बेची थी और जो खरीदने वाला था, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।