फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का कैश रिकवरी कर्मचारी ग्राहकों नौ लाख रुपये लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कोटक महिंद्रा बैंक के एक कैश रिकवरी कर्मचारी ग्राहकों को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी बैंक के ग्राहकों के करीब नौ लाख रुपये हड़पकर फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बैंक के कलेक्टर मैनेजर ने बताया कि 15 मार्च 2016 को जसिया गांव के कृष्ण कुमार ने बैंक में डीआरए डायरेक्टर रिकवरी एसोसिएट के पद पर ज्वाइन किया था। कृष्ण का काम बैंक के ग्राहकों से कैश की रिकवरी करना था। चाहे वह लोन की रकम हो या अन्य। रकम लेने के बाद वह ग्राहकों को बैंक की तरफ से रशीद भी देता था। दिसंबर 2017 में कंपनी के अधिकारियों को पता चला कि कृष्ण ने कई ग्राहकों से रुपये लेकर बैंक में जमा नहीं करवाए है। इसके बाद पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। तब सामने आया कि आरोपी ने 26 से 29 दिसंबर तक कई ग्राहकों से करीब 9 लाख रुपये की रिकवरी की। ग्राहकों को रसीद भी दी। मगर बैंक में एक भी रुपया जमा नहीं किया। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें