फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावित्री की हत्या में साजिश की सुगबुगाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चेतन हत्याकांड में गवाही से रोकने के लिए सावित्री को मारा गया। लेकिन इसमें दूसरा पहलू भी निकलकर आ रहा है। बताया गया कि सरूरपुर के हसनपुर रजापुर गांव में दो पक्षों में खूनी रंजिश चल रही है। जिसमें समझौता नहीं हो रहा। चर्चा है कि एक पक्ष को फंसाने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हसनपुर रजापुर गांव में 50 हजार के इनामी रहे सुमित जाट और ग्राम प्रधान बिल्लू में काफी दिनों से रंजिश चल रही है। दोनों ही अलग अलग हत्याओं के मामले में जेल में हैं। सावित्री पर हमला बिल्लू के खेत में हुआ। इस दौरान बिल्लू के दो नौकर भी मौजूद थे। इस वारदात के बाद नौकर फरार हो गए। यह मामला सावित्री की हत्या का ही नहीं, बल्कि पुलिस के सिस्टम पर बड़ा सवाल उठा रहा है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सावित्री की हत्या में बड़ी साजिश हो सकती है।
सुमित बोला, जांच करा लो
कुख्यात सुमित बुधवार को कचहरी में पुलिस की मौजूदगी में बोला कि जांच करा लो। हत्या किसी दूसरे ने की है। उसने कई लोगों के नाम भी बताए। जिस पर पुलिस ने जांच कराने की बात कही है। एसओ सरूरपुर ने कहा कि सावित्री पर हमले में बड़ी साजिश हो सकती है। पुलिस मुकदमे में अलावा दूसरे पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बातें:
- जाट बिरादरी के दो पक्षों में चल रही है खूनी रंजिश
- कई हत्याएं हो चुकीं, सब जानकर भी अनजान बनी सरूरपुर पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें