कंकरखेड़ा। खड़ौली निवासी दिलशाद अली पुत्र इकरामुद्दीन ठेकेदारी करता है। रविवार रात वह परिवार के साथ बाहर गया था। इस बीच चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सेफ में रखे 10 हजार रुपये, करीब 15 तौले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।