परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शौकत कॉलोनी निवासी महिला फरजाना पत्नी इंतजार ने रशीद नगर में दिलशाद से तीन लाख रुपये में प्लॉट खरीदा था, जिसमें उसने मकान बनाया था। महिला का आरोप है कि दिलशाद ने धोखाधड़ी कर मकान कब्जा कर लिया और उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह दूसरी जगह जाकर रहने लगी। जब महिला ने दिलशाद से मकान वापस देने की बात कही तो उसने अपने लड़कों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। मामले में उसने लिसाड़ीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। महिला ने डीजीपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री कार्यालय पर परिवार सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।