महिला का पति गिरफ्तार, थाने में हंगामा
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के जेलचुंगी निवासी राजू की पत्नी रूमा का डेढ़ लाख रुपये को लेकर दौलत रानी से विवाद चल रहा है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस अफसरों से भी शिकायत की थी। रूमा ने मेडिकल में वहीं दौलत रानी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने रूमा के पति राजू को गिरफ्तार कर लिया। रूमा का आरोप है कि उसने भी मुकदमा दर्ज करा रखा था। पुलिस ने एक भाजपा नेता के इशारे पर उसके पति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका पति निर्दोष है।