मेरठ। नारी सुरक्षा सप्ताह के दौरान मंगलवार शाम स्कूटी सवार तीन युवतियों से साकेत पुलिस चौकी के पास छेड़छाड़ को लेकर हंगामा हो गया।
परतापुर के एक होटल से तीन युवतियां शाम को स्कूटी से सिविल लाइन क्षेत्र में जा रही थीं। रास्ते में अलग-अलग वाहनों से मनचले भी उनके पीछे लग गए। साकेत चौकी के पास युवक और युवतियों में विवाद हो गया। युवतियों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। लेकिन महिला पुलिस साथ नहीं थी। इस बात को लेकर लोगों ने हंगामा किया।
बाद में महिला पुलिस भी वहां पहुंची। इस दौरान आरोपी युवक वहां से भाग गए। महिला पुलिस कर्मियों से युवतियों से बात कर उनके परिजनों के बारे में जानकारी ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि लड़कियां नशे में थीं। उनके हंगामे की वजह से भीड़ जमा हो गई थी। छेड़खानी का मामला नहीं है। लड़कियों को उनके परिजनों को बुलाकर सपुर्द कर भेज दिया गया। मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई है।
- परतापुर से स्कूटी से चली थीं, साकेत चौकी के पास हुआ बखेड़ा