मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के रशीद नगर निवासी साजिद की खुशहाल कालोनी में आरा मशीन है। साजिद ने बताया कि बकरीद से ही उसकी आरामशीन बंद चल रही थी। बुधवार सुबह जब वह आरामशीन पर गया तो ऑफिस का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने दो मोटर सहित कई पार्ट्स चोरी कर लिए। करीब एक लाख से अधिक की चोरी हुई। पिलोखडी चौकी पर तहरीर दी है।