मेरठ। हंडिया मोहल्ला अब्दुलापुर भावनपुर में मंगलवार रात एक बैग कारीगर ने मंगलवार रात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र (35) पुत्र वेदप्रकाश बैग बनाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। काफी पूछने पर भी उसने कभी कारण नहीं बताया। मंगलवार रात सुरेंद्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। बुधवार सुबह मां माया कमरे में पहुंची तो घटना का पता चला। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एसओ भावनपुर कर्मवीर सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुरेंद्र ने मानसिक रूप से परेशान होकर यह कदम उठाया था।