जानीखुर्द। विद्या कॉलेज में मंगलवार को मारपीट और तमंचे से गोली मारने का प्रयास करने के आरोपी छात्र को जानी पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। आरोपी छात्र के खिलाफ पीड़ित छात्र ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विद्या कॉलेज में मंगलवार को बीटेक के छात्र शिवम को कॉलेज के छात्र अनुभव शर्मा ने मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना के दौरान शिवम को बचाने आये छात्रों को आरोपी छात्र ने तमंचे से गोली मारने का प्रयास किया था। छात्रों ने आरोपी छात्र अनुभव शर्मा को तमंचे सहित पकड़कर पुलिस को सोंप दिया था। शिवम ने आरोपी छात्र अनुभव के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को जानी पुलिस ने आरोपी छात्र अनुभव शर्मा को जेल भेज दिया।