फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी का पोस्टर चस्पा देखकर सोमवार पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अधिवक्ताओं ने हंगामा कर पुलिस के प्रति गुस्सा जताया। बोले, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के चैंबर पर पोस्टर चस्पा हुआ है, जोकि एसएसपी ऑफिस के बगल में है।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र तोमर का चैंबर एसएसपी ऑफिस के पास है। सोमवार सुबह उनके चैंबर पर एक पोस्टर चस्पा मिला। जिस पर लिखा था कि आज कचहरी में हमने बम रख दिया, तुमने हमारे दोस्त को जेल भेजा है। आज कचहरी को बम से उड़ाया जाएगा, इसे मजाक मत समझना। धमकी भरा पोस्टर देखकर अधिवक्ताओं ने यूपी-100 को कॉल की। जानकारी लगते पर अधिवक्ताओं की भीड़ लगी और पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टर को हटाया और जीडी में तस्करा डाल लिया। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव नागर, महामंत्री प्रवीण सुधार समेत कई अधिवक्ता एकत्रित पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया। इस मामले में पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र तोमर का कहना कि यह किसी व्यक्ति की शरारत है। इतनी सुरक्षा व्यवस्था और एसएसपी ऑफिस नजदीक होने के बावजूद इस तरह की हरकत की गई है। जो कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है।
विज्ञापन

शरारती तत्व ने किया होगा
अधिवक्ताओं का कहना है कि यह काम किसी शरारती तत्व ने किया होगा। पुलिस के प्रति अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताई हैं। अधिवक्ता धीरेंद्र तोमर ने बताया कि छह तारीख को मेरे एक केस में आजीवन कारावास की सजा हुई थी, लेकिन वह ऐसी हरकत नहीं कर सकते।
कचहरी की सुरक्षा पर सवाल
सोमवार को कचहरी में सबसे ज्यादा भीड़ होती है। अधिवक्ता के चैंबर पर बम से उड़ाने की धमकी का पोस्टर चस्पा कर शरारती तत्व आखिर क्या चाहते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि कचहरी में करीब पांच हजार से भी अधिक अधिवक्ता हैं। उनकी सुरक्षा पर पुलिस की लापरवाही ठीक नहीं।
विज्ञापन


कचहरी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनकी फुटेज देखी जाएगी। किसी शरारती तत्व ने पोस्टर लगाया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। इसका मुकदमा भी लिखा जाएगा। रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें