फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धागा फैक्ट्री से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के अहमद नगर में दो फैक्ट्रियों से लाखों का माल साफ कर दिया गया। राशिद निवासी किदवई नगर और यामीन निवासी आशियाना कालोनी की अहमद नगर में धागा फैक्ट्री है। दो दिन से दोनों फैक्ट्री बंद थीं। रविवार देर रात चोरों ने फैक्ट्रियों को निशाना बनाते हुए लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दोनों फैक्ट्रियों के कर्मचारी पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। राशिद ने बताया कि उसकी फैक्ट्री से इन्वर्टर बैटरा और धागे के बंडल सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। वहीं, यामीन की फैक्ट्री से भी चोरो ने करीब डेढ़ लाख का कीमती सामान चोरी किया है। थाने में तहरीर दी गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें