फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म, वीडियो क्लीपिंग बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट की एक कालोनी निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक उसके घर में घुस गया और उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह महिला के बच्चों को भी अगवा करने की धमकी देकर देकर फरार हो गया। जानकारी पर महिला का पति आरोपी के घर पहुंचा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़िता ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि पुलिस एक पार्षद के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें