मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गत माह थाना सरधना के गांव खिवाई निवासी ऐबहादुर रहमान पुत्र अब्दुल सलाम बहला फुसलाकर ले गया था। शुक्रवार को युवती के पिता ने ऐबहादुर समेत चार के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी ऐबहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। युवती की तलाश की जा रही है।