फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस टैक्स चोरी के आरोपियों को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। करोड़ों की सर्विस टैक्स चोरी के मामले में दो आरोपी को जिला जज आलोक सक्सेना ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। गौतमबुद्धनगर के प्रापर्टी इंफ्राटैक्स प्रालि कंपनी के दो डायरेक्टर सतेंद्र सिंह तोमर व अतुल विक्रम सिंह को पिछले दिनों गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। दोनों पर आरोप था कि उन पर करोड़ों रुपया सर्विस टैक्स बकाया है। स्पेशल सीजेएम ने दोनों को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को सतेंद्र सिंह तोमर पुत्र भारत सिंह व अतुल विक्रम सिंह पुत्र इंद्रवीर सिंह की तरफ से कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता संदीप सिंह ने तर्क दिया कि दोनों आरोपियों को झूठा फंसाया गया है। अगर उनकी तरफ कोई टैक्स बकाया है तो उसको जमा करने का मौका भी नहीं दिया और न ही उनकी गिरफ्तारी से पूर्व कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई है। इस पर जिला जज आलोक सक्सेना ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सतेंद्र सिंह तोमर व अतुल विक्रम सिंह की जमानत का पर्याप्त आधार पाते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें